Biology
परिभाषा :- विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत सजीवों के उद्भव विकास
आदि का अध्ययन किया जाता है उसे जीव विज्ञान {Biology} कहते हैं |
जीव विज्ञान
की विभिन्न शाखाएं होती हैं {There are various branches of biology} :-
जंतु विज्ञान,
वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, आकारिकी, शरीर रचना विज्ञान, कोशिका
विज्ञान, अनुवांशिकी, वर्गिकी, पारिस्थितिकी, उद्विकास, कीट विज्ञान, जीवाश्म
विज्ञान, रोग विज्ञान, परजीवी विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी आदि |
- जंतु विज्ञान {Zoology}:- जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जंतुओं के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे जंतु विज्ञान कहता है |
- वनस्पति विज्ञान {Botany}:- जीव विज्ञान की भाषा जिसमें केवल पौधों के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे
वनस्पति विज्ञान कहते हैं |
- सूक्ष्मजीव विज्ञान {Microbiology} :- विज्ञान की वह शाखा जिसमे सूक्ष्मजीवों के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे सूक्ष्मजीव विज्ञान कहते है |
- आकारिकी {Morphology} :- जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमे सजीवों के बाहर व अन्दर की संरचना का अध्ययन किया जाता है उसे आकारिकी कहते है |
- कोशिका विज्ञान {Cytology} :- इसमें सजीव की कोशिका का अध्ययन किया जाता है |
- आनुवंशिकी {genetics} :- इसके अनतेरगत जीवों के लक्षणों के पीढी दर पीढी स्थानांतरण एवम् विभिन्नताओं के बारे में पढ़ा जाता है |
- कार्यिकी {Physiology} :- इस शखा में शरीर के भीतर सभी संचलित जैवक्रियाओं को समझा जाता है |
- वर्गिकी {Taxonomy} :- इसके अंतर्गत जीवों का समानता एवं विषमता के आधार पर वर्गीकरण किया जाता है |
- पारिस्थितिकी {Ecology} :- इस शाखा में जीवों का समानता के आधार पर वर्गीकरण एवं इसके सिद्धांतो का अध्ययन किया जाता है |
- कीट विज्ञान {Entomology}:- इसमें कीटों का अध्ययन किया जाता है |
- जीवाश्म विज्ञान {Paleontology} :- विलुप्त जीव के जीवाश्म का अध्ययन किया जाता है |
- रोग विज्ञान {Pathology}:- इस शाखा में जीवो के रोगों के कारण, लक्षण, कारक आदि का अध्ययन किया जाता है
- परजीवी विज्ञान {Parasitology} :- इस शाखा में विभिन्न प्रकार के परजीवीयों का अध्ययन किया जाता है |
- मत्स्य विज्ञान {Ichthyology} :- इस शाखा में मत्स्य वर्ग के प्राणियों का अध्ययन किया जाता है
0 Comments